कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अजिंक्य रहाणे ने दान किए 10 लाख रुपये

0

नई दिल्ली, 29 मार्च (हि.स.)। कोरोना वायरस महामारी फिलहाल पूरी दुनिया के लिए एक मुसीबत बनी हुई है। इसके चलते दुनिया थम सी गई है और खेल जगत भी काफी हद तक प्रभावित है। इस मुसीबत की घड़ी में खिलाड़ी लगातार लोगों को जागरूक करने का काम करने के साथ-साथ अपने स्तर पर कोरोना से लड़ने के लिए दान भी कर रहे हैं। दान देने वाले खिलाड़ियों में एक नाम भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का भी जुड़ गया है। रहाणे ने इस महामारी से लड़ने के लिए महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपए दान में दिए हैं।
रहाणे से पहले भी भारतीय खिलाड़ियों ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लगातार मदद की है। सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, इरफान पठान, सुरेश रैना और कई और खिलाड़ियों ने अपने अनुसार दान किए हैं।
चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस ने अभी तक विश्व भर में 27000 से ज्यादा लोगों की जान ली है। भारत भी इस महामारी से अछूता नहीं है और यहां भी मरने वालो की संख्या 19 हो चुकी है। वहीं 918 लोग अभी भी इससे संक्रमित हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *