नकली नोट और पासपोर्ट की जालसाजी पर लग सकेगी लगाम

0

नई दिल्ली, 03 मार्च (हि.स.)। देश में अब जल्द ही नकली नोटों और पासपोर्ट की जालसाजी पर लगाम लग सकेगी। भारतीय वैज्ञानिकों ने इसके लिए एक विशेष स्याही की खोज की है जिससे भारत को ऐसी जालसाजी से छुटकारा मिल सकेगा।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डा. हर्षवर्धन ने मंगलवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी देते हुए बताया कि वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला ने एक द्वि-ल्यूमिनसेंट सुरक्षा स्याही विकसित की है। यह स्याही 254 नैनो मीटर (एनएम) और 365 एनएम की दूरी से दो अलग-अलग स्रोतों के प्रकाश में लाल और हरे रंगों में चमकती है।

फिलहाल स्याही को एक किलोग्राम के एक पैक में तैयार किया गया जिसे बैंक नोट प्रेस (बीएनपी), देवास और सिक्योरिटी प्रिंटिंग मीटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल), नई दिल्ली को दिया गया। उपयोग के हर लिहाज से स्याही सही पाई गई है जिसका उपयोग पासपोर्ट, सरकारी दस्तावेज, लेबल, पहचान पत्र की प्रमाणिकता संबंधित जांच के लिए किया जा सकेगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *