मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट 8 मार्च को महिलाओं को रहेगा समर्पित

0

नई दिल्ली, 03 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  महिला दिवस के दिन अपना सोशल मीडिया अकाउंट जुझारू और कर्मठ महिलाओं की प्रेरक कहानियों को समर्पित करने की घोषणा की है। मोदी ने देशवासियों से ऐसी महिलाओं की कहानियों को #SheInspiresUs हैसटेग के साथ साझा करने की अपील की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, इस महिला दिवस के दिन मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट को उन महिलाओं को देना चाहता हूं जिनका जीवन और कार्य हमें प्रेरित करता है। इससे उन्हें लाखों लोगों को प्रेरणा देने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्या आप ऐसी महिला हैं या आप ऐसी प्रेरक महिलाओं को जानते हैं तो आप #SheInspiresUs हैसटेग का इस्तेमाल कर ऐसी कहानियों को साझा करें।

उल्लेखनीय है कि मोदी ने इससे पहले सोमवार को ट्वीट कर कहा था कि वह सोशल मीडिया को छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। ऐसे में आज उनके इस ट्वीट को अहम माना जा रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *