पुंछ में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

0

पुंछ, 03 मार्च (हि.स.)। आतंकियों को घुसपैठ करवाने के इरादे से पाकिस्तान लगातार नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी कर रहा है, लेकिन भारतीय जवान भी पाकिस्तान की हर हरकत को नाकाम करने में कामयाब हैं। इसी क्रम में मंगलवार को एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय जवानों ने भी पाक गोलाबारी का मुहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल, गोलाबारी में किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
मंगलवार तड़के जिले की नियंत्रण रेखा के साथ सटे मेंढर तथा मनकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलीबारी की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले भी दागे हैं। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। नियंत्रण रेखा से सटे रिहायशी इलाकों के ग्रामीण दहशात में हैं। जैसे ही गोलाबारी शुरू होती है, जान बचाने के लिए वे बंकरों की शरण में चले जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *