अमेरिका में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या छह पहुंची

0

लॉस एंजेलिस, 03 मार्च (हि.स.)। अमेरिका के उत्तर पश्चिम-वाशिंगटन राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस से चार और लोगों की मृत्यु हो गई, जिससे मरनेवालों की संख्या बढ़कर छह हो गयी है। इन छह में से पांच की मृत्यु सिएटल के क़रीब किंग काउंटी के एवरग्रीनअस्पताल में हुई। मरने वाले सभी व्यक्ति बड़ी  उम्रदराज  थे।

अमेरिका में सोमवार की शाम तक बारह राज्यों में 91 लोग कोविड-19 संक्रमित से पीड़ित हैं। इनमें अनेक लोगों की स्थिति नाज़ुक बताई जाती है।  उधर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में फ़ार्मा कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों की बैठक ली और उनसे कोरोना वायरस से निपटने के लिए कोरोना वायरस टीकाकरण का आग्रह किया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *