भारत के खिलाफ वन डे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का ऐलान, जॉर्ज लिंडे पहली बार वन डे टीम में शामिल

0

नई दिल्ली, 2 मार्च (हि.स.)। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरिज के लिए अपनी टीम का ऐलान किया। टीम में पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसी की वापसी हुई है। बाएं हाथ के स्पिनर जॉर्ज लिंडे को पहली बार वन डे टीम में जगह दी गई है।  टीम के मुख्य तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पहले ही चोट के कारण भारत के दौरे से बाहर हो गए थे। रबाडा के अलावा तबरेज शम्सी भी टीम से बाहर हैं, शम्सी अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ 12 मार्च को पहला वनडे धर्मशाला में खिलेगी, तो वहीं दूसरा मुकाबला लखनऊ में 15 मार्च को खेला जाएगा और आखिरी वन डे कोलकाता में 18 मार्च को खेला जाएगा।  2019 के भारत दौरे पर  दक्षिण अफ्रीका ने टी20 सीरीज 1-1 से बराबर की थी, तो टेस्ट सीरीज में उसे 3-0 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
भारत ने अभी टीम का ऐलान नहीं किया है। ऐसा माना जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या टीम में वापसी कर सकते हैं।
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम:
क्विंटन डी कॉक (कप्तान और विकेट कीपर), फाफ डू प्लेसी, टेंबा बवुमा, रसी वैन डर डुसेन, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, काइल वेरिन, जॉर्ज लिंडे, केशव महारज, लूथो सिपाम्ला, लुंगी एनगीडी, ब्यूरन हेंड्रिक्स, एनरिक नॉर्टजे, एंडीले फेलुकवायो और जॉन-जॉन स्मट्स।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *