फिच ने चालू वित्‍त वर्ष में विकास दर का अनुमान घटाकर 4.9 फीसदी किया

0

नई दिल्‍ली, 02 मार्च (हि.स.)। रेटिंग एजेंसी फिच सॉल्‍यूशन ने भारत के चालू वित्त वर्ष (2019-20) की आर्थिक वृद्धि दर के अपने पूर्वानुमान को घटाकर 4.9 फीसदी कर दिया है। एजेंसी ने पहले इसे 5.1 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था।

एजेंसी ने सोमवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि कोरोना वायरस के प्रभाव से आपूर्ति श्रृंखला गड़बड़ाने और घरेलू मांग कमजोर पड़ने की वजह से विकास दर का अनुमान घटाया है। एजेंसी ने भारत की वित्त वर्ष 2020-21 की विकास दर के अनुमान को भी 5.9 फीसदी से घटाकर 5.4 फीसदी कर दिया है।

उल्‍लेखनीय है कि सरकार ने भी तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में भारत की सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी ग्रोथ) 4.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है, जो पहले तीसरी तिमाही में 5.1 फीसदी जीडीपी ग्रोथ का अनुमान जताया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *