निर्भया की मां बोलीं- हमारा पूरा सिस्टम अपराधियों के समर्थन में

0

नई दिल्ली, 02 मार्च (हि.स.)। निर्भया के चारों दोषियों को मंगलवार को होने वाली फांसी टलने पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि बार-बार फांसी टलना, हमारे सिस्टम की विफलता को दर्शाता है। हमारा पूरा सिस्टम अपराधियों का समर्थन करने में लगा हुआ है।
सिस्टम पर सवाल उठाते हुए आशा देवी ने कहा कि कोर्ट से जब इस बारे में फैसला हो गया है तो बार-बार फांसी क्यों टाल दी जाती है, इसमें पूरी तरह से सिस्टम दोषी है। उन्होंने कहा कि कोर्ट को अपने ही आदेश पर अमल करने में इतना वक्त क्यों लग रहा है।
बता दें कि सोमवार को निर्भया केस में कोर्ट ने कहा कि दोषी को सभी कानूनी विकल्पों के इस्तेमाल का हक है इसलिए उन्हें पूरी तरह विकल्प का इस्तेमाल कर लेना देना चाहिए।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *