आईपीएल 2020 : चेन्नई पहुंचने पर महेंद्र सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

0

नई दिल्ली, 2 मार्च (हि.स.)। आईपीएल 2020 की तैयारियों के लिए सोमवार को चेन्नई पहुंचे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का शानदार स्वागत किया गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्विटर पर धोनी के चेन्नई आने की एक विडियो पोस्ट की है। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने पिछले हफ्ते इस बात की पुष्टि की थी कि धोनी 3-4 मार्च से आईपीएल की तैयारियों में जुट जाएंगे। हालांकि, उन्होंने बताया कि सीएसके का ट्रेनिंग कैंप 19 मार्च के बाद ही शुरू होगा।
38 साल के धोनी 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से खेल से दूर हैं। इस साल बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में भी धोनी का नाम नहीं था। वर्ल्ड कप के बाद से ही धोनी घरवालों के साथ समय बिता रहे थे और अब आईपीएल से खेल में दोबारा वापसी करेंगे।
धोनी को उनकी धीमी बल्लेबाजी के चलते फैंस से काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी और यह बात भी उठी थी कि धोनी की धीमी बल्लेबाजी के चलते ही भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच गवाना पड़ा था। धोनी की निगाहें आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर आने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम में वापसी करने पर होंगी चेन्नई अपने पहले मैच में पिछली बार की विजेता और चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस से 29 मार्च को भिड़ेगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *