प.बंगाल : दीघा में मिली 900 किलो की समुद्री मछली

0

(दीघा) पूर्व मेदिनीपुर, 02 मार्च (हि.स.)। दीघा समुद्र से सोमवार को 900 किलो वजन की समुद्री मछली बरामद हुई है। उक्त मछली का नाम चिल शंकर है। दीघा में मछुआरों ने इसके पहले कभी भी इतनी बड़ी मछली नहीं पकड़ी थी। मछुआरों को जाल में फंसे इस मछली को निकालने के लिए घंटों तक मेहनत करनी पड़ी। इतनी बड़ी मछली के बाजार में आने की खबर मिलने के बाद इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम कांथी सौलाय अल आमिन नामक ट्रेलर में मछुआरे मछली पकड़ने निकले थे। सोमवार को इस मछली को दीघा के तट से पकड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *