रश्मि ठाकरे बनीं सामना अखबार की सम्पादक

0

मुंबई, 01 मार्च (हि. स. )।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी पत्नी रश्मि उद्धव ठाकरे को पार्टी के मुखपत्र सामना का नया सम्पादक बनाया है। इससे पहले शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत इस पद पर कार्यरत थे।
शिवसेना के मुखपत्र सामना की स्थापना 23 जनवरी 1988 को बाल ठाकरे ने की थी और वह इसके संस्थापक सम्पादक बने थे। बाल ठाकरे के निधन के बाद उद्धव ठाकरे ने सामना का पदभार  संभाला। लेकिन राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ठाकरे ने सम्पादक पद से इस्तीफा दे दिया था और संजय राऊत सम्पादक व कार्यकारी सम्पादक दोनों पद सभाल रहे थे।  सामना का हिन्दी संस्करण 23 फरवरी 1993 से प्रकाशित होता है। शिवसेना प्रमुख बाला साहेब अपने निधन तक यानी 17 नवम्बर 2012 तक सामना में लेख लिखते रहे थे। शिवसेना में इस बदलाव को रश्मि ठाकरे के राजनीति में प्रवेश के पहले कदम के रुप में देखा जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *