पाकिस्तान : ट्रेन की टक्कर से बस सवार 20 यात्रियों की मौत, 30 से अधिक घायल

0

इस्लामाबाद, 29 फरवरी (हि.स.)। पाकिस्तान के सुक्कुर जिले के कंधरा नगर में ट्रेन की टक्कर से बस सवार 20 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को पास के सुक्कूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

दुर्घटना शुक्रवार को कराची से 500 किलोमीटर दूर हुई है। सुक्कूर के कमिश्नर शफीक महेसर ने बताया है कि घायलों में से कुछ लोगों की स्थिति गंभीर है, जिससे मृतकों का संख्या और बढ़ सकती है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां दुर्घटना हुई है वह मानव रहित रेलवे क्रासिंग थी। यातायात व्यवस्था देखने वाला कोई नहीं था।

शनिवार को मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि बस कराची से सरगोढ़ा जा रही थी, जबकि रेलगाड़ी पाकिस्तान एक्सप्रेस सिंध से पंजाब जा रही थी। बस चालक ने रेलवे क्रासिंग पार करने की कोशिश की। इस बीच उसने दाएं-बाएं आने वाली ट्रेन को नहीं देखा। दुर्घटना की जांच की जा रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *