मुख्यमंत्री बघेल की पर्सनल सेक्रेटरी सौम्या के घर इनकम टैक्स का छापा

0

रायपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। राजधानी में भले ही आयकर विभाग की टीम की 20 से अधिक गाड़ियां पुलिस ने जब्त कर छापामार कार्रवाई को रोकने की कोशिश कर रही हो, लेकिन शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पर्सनल सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के घर भी छापा मारा है। रायपुर से सटे दुर्ग जिले में सूर्या रेसिडेंसी में यह छापा मारा गया है।

शुक्रवार की दोपहर आईटी विभाग की पांच गाड़ियां सूर्या रेसिडेंसी में दाखिल हुईं। लोगों ने समझा कि शराब कारोबारी भाटिया के घर एक बार फिर इनकम टैक्स अधिकारी आए हैं। लेकिन सीआरपीएफ के जवानों के साथ जब आयकर अधिकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के घर पहुंचे तो हकीकत समझ में आई। सूर्या रेडियांस स्थित यह जांच कब तक चलेगी, कुछ बता पाना अभी मुश्किल है। फिलहाल, यहां आधा दर्जन अधिकारी जांच कर रहे हैं और बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान मुस्तैद हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *