तय समय पर शुरू होगा टोक्यो ओलम्पिक : केंद्रीय खेलमंत्री

0

नई दिल्ली, 27 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय युवा मामले और खेलमंत्री किरण रिजिजू ने इस साल जापान में आयोजित होने वाले टोक्यो ओलंपिक के तय समय पर होने की उम्मीद जताई है।
उन्होंने कहा कि इस वायरस का असर टोक्यो ने नहीं है बावजूद इसके ओलंपिक गेम्स के आयोजक सारी सावधानियां बरत रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री जापान के त्सुकुबा विश्वविद्यालय के समर्थन से राजधानी दिल्ली में आयोजित ‘जापानी सांस्कृतिक संवेदीकरण’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘हमें मिलकर हर परिस्थिति से लड़ना होगा। मुझे टोक्यो ओलंपिक के 24 जुलाई से शुरू होने और इनके अच्छी तरह आगे बढ़ने की उम्मीद है।’
एक सवाल के जवाब में रिजिजू ने कहा कि कोरोना वायरस चीन में प्रभावी है, टोक्यो में उनका असर नहीं है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि ओलम्पिक गेम अपने तय समय पर शुरू होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए जरूरी है कि सभी देश एजटुक होकर इस समस्या का सामना करें।
इस दौरान ओलंपिक तैयारियों के विषय पर रिजिजू ने कहा कि रियो ओलंपिक के समय रखरखाव संबंधी (लॉजिस्टिकल) गलतियों को भारत दोहराएगा नहीं। वर्ष 2016 के प्रबंधन संबंधित मामलों से दोबारा ना हो इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *