प्रधानमंत्री ने दिल्लीवासियों से की शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील

0

नई दिल्ली, 26 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में असमाजिक तत्वों द्वारा की जा रही हिंसा पर लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। मोदी ने कहा कि दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में व्याप्त स्थिति पर व्यापक समीक्षा की गई है। पुलिस और अन्य एजेंसियां शांति और सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए जमीन पर काम कर रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘शांति और सद्भाव हमारे लोकाचार के केंद्र में हैं। मैं दिल्ली की अपनी बहनों और भाइयों से हर समय शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं। यह महत्वपूर्ण है कि राजधानी में स्थिति शांत हो और सामान्य स्थिति जल्द से जल्द बहाल हो।’

इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार, केजरीवाल सरकार से लेकर दिल्ली पुलिस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता नफरत की बोली बोलते रहे और सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने पूछा कि गृहमंत्री अमित शाह रविवार से कहां थे। सोनिया ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में गत तीन दिनों से जारी हिंसा में 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *