शाहिद खाकान अब्बासी और एहसान इकबाल की रिहाई के आदेश

0

इस्लामाबाद, 26 फरवरी (हि.स.)। इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने बुधवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और पीएमएलएन नेता एहसान इकबाल को रिहा करने के आदेश दिए हैं। दोनों को अदिआला जेल नें रखा गया था।

मंगलवार को अदालत ने नेराओल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और लिक्वीफाइड नेचुरल गैस मामलों में दोनों नेताओं को जमानत दे दी थी। साथ ही उन्हें दस मिलियन के बॉन्ड जमा करने को कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि 18 जुलाई, 2019 को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के मामले में अब्बासी को गिरफ्तार किया था। जबकि 23 दिसम्बर, 2019 को एहसान इकबाल को गिरफ्तार किया था। वह भष्ट्राचार के मामले में सम्मलित होने के लिए एनएबी के समक्ष पेश हुआ था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *