गैंगस्टर रवि पुजारी 7 मार्च तक पुलिस हिरासत में

0

दक्षिण अफ्रीका के सेनेगल से गिरफ्तार करके भारत लाया गया



बेंगलुरु, 24 फरवरी (हि.स.)। दक्षिण अफ्रीका के सेनेगल से गिरफ्तार कर लाये गए गैंगस्टर रवि पुजारी को सोमवार को शहर की अदालत में पेश किया गया जहां न्यायालय ने उसको 7 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
प्रथम अपर सिटी मजिस्ट्रेट वी जगदीश ने पुजारी को पुलिस हिरासत में भेजते हुए कहा कि जांच में कोई व्यवधान नहीं होना चाहिए। अदालत ने पुलिस से पूछताछ प्रक्रिया का वीडियो और ऑडियो रिकॉर्ड करने के लिए भी कहा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमर कुमार पांडे और बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल सहित पुलिस अधिकारियों की एक टीम सेनेगल (दक्षिण अफ्रीका) गई थी। टीम ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी की और उसे एयर फ्रांस की फ्लाइट से बीती रात बेंगलुरु लाया गया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *