भारत और पाकिस्तान ने आपस में परमाणु प्रतिष्ठानों की जानकारी साझा की

0

इस समझौते पर 31 दिसंबर 1988 को हस्ताक्षर हुए और 27 जनवरी 1991 को इसे लागू किया गया।



नई दिल्ली, 01 जनवरी (हि.स.)। पाकिस्तान और भारत ने अपने यहां परमाणु प्रतिष्ठानों और उनसे जुड़ी संरचनाओं की सूची का आधिकारिक आदान-प्रदान किया है।परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची इस्लामाबाद में भारतीय प्रतिनिधि जबकि दिल्ली में पाकिस्तानी प्रतिनिधि को सौंपी गई।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “यह भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों के खिलाफ हमले के निषेध पर हुए समझौते के तहत किया गया।”

दोनों देशों के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों और उनसे जुड़ी संरचनाओं पर किसी तरह के हमले के खिलाफ हुए समझौते के अनुसार हर साल 1 जनवरी को सूचियों का आदान-प्रदान जरूरी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *