गायक निपसे हुस्सले की गोली मारकर हत्या

0

लॉस एंजेल्स, 01 अप्रैल (हि.स.)। ग्रैमी-नामित रैपर गायक 33 वर्षीय निपसे हुस्सले का यहां रविवार की दोपहर बाद मैराथन कलोथिंग स्टोर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी गोली का शिकार बनाया गया। लॉस एंजेल्स के मेयर एरिक गरसेट्टी ने रैपर निपसे की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि लॉस एंजेल्स ने एक महान संगीतकार खो दिया है।
अफ़्रीकी अमेरिकी समुदाय में बहुचर्चित निपसे हुस्सले ने ‘विक्टरी लैप’ एल्बम तैयार किया था। उसके लिए उन्हें इस वर्ष ग्रैमी अवार्ड के लिए नामित किया गया था। युवा हुस्सले लॉस एंजेल्स के महान संगीतकार ‘रोलिन 60 नेबरहुड’ रैप संगीत ग्रुप से जुड़े हुए थे। लॉस एंजेल्स पुलिस के अनुसार निपसे हुस्सले को मैराथन क्लोथिंग स्टोर के पार्किंग में गोली मारकर छलनी कर दिया गया। अस्पताल ले जाने पर उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *