28 को रायबरेली के सियासी समीकरण को साधेंगी प्रियंका वाड्रा

0

No

रायबरेली, 27 मार्च (हि.स.)। गुरुवार को रायबरेली के सियासी समीकरण को साधने की प्रियंका वाड्रा कोशिश करेंगी। दो वर्षों के अंतराल में विधानसभा चुनावों के बाद रायबरेली आ रही प्रियंका संगठन सहित कुछ नए सियासी चेहरों से मुलाकात कर चुनावी रणनीति तैयार कर सकती है। हालांकि प्रियंका वाड्रा बुधवार देर शाम ही रायबरेली आ जाएंगी,लेकिन रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन गुरुवार सुबह 9 बजे से विस्तृत कार्यक्रम पहुंचेंगी।
भाजपा द्वारा रायबरेली में सोनिया गाँधी को घेरने की कोशिशों के बीच यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रियंका वाड्रा 9 बजे से 10.30 तक जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं व कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडलों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानेंगी। वे शिक्षामित्रों व अनुदेशकों से भी मिल सकती हैं।
गौरतलब है कि शिक्षामित्रों को लेकर प्रियंका अपने चुनावी दौरों में काफी मुखर हैं। 10:30 के बाद प्रियंका वाड्रा स्थानीय संगठन के नेताओं से मुलाकात करेंगी। विधानसभा स्तर पर हो रही इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधानसभा स्तर पर सक्रिय अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को भी प्रियंका से मिलाने की कोशिश स्थानीय स्तर पर की जा रही है। ब्लाॅक अध्यक्षों सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिलने का उनका कार्यक्रम है। रायबरेली लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं के प्रत्याशी व पूर्व विधायकों के साथ भी प्रियंका बैठक कर सियासी तापमान को समझने की कोशिश करेंगी। इसके बाद प्रियंका आगे के लिए प्रस्थान करेंगी। प्रियंका वाड्रा का काफ़ी दिनों बाद हो रहा यह दौरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बहुत महतवपूर्ण है और विरोधियों से घिरी कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *