युगाब्ध-5119, विक्रम संवत 2075, राष्ट्रीय शक संवत-1940
सूर्योदय 06.40, सूर्यास्त 06.35, ऋतु – ग्रीष्म
चैत्र कृष्ण पक्ष सप्तमी, बुधवार, 27 मार्च – 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए फलदायी रहेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको घर-परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष का अनुभव होगा। आज आप सगे-सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे के सम्बंध में प्रवास हो सकता है और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ के साथ-साथ मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। आग, पानी और वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। कार्यभार से थकान महसूस होगी, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधे में लाभ होगा और लम्बित कार्य भी पूरे हो सकते हैं। आज आप नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। तीर्थ यात्रा की भी संभावना है। अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव कराएंगे। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। लाभ कम और अनावश्यक खर्चा अधिक होगा। आज आपको बेकाबू क्रोध पर लगाम रखना होगा, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे, जिसके कारण मन खिन्न रहेगा। बीमार मरीज को नई चिकित्सा और ऑपरेशन न कराने की सलाह है। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगे।
कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ होगा। मौज-शौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। इसके साथ ही विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ रोमांचक मुलाकात से सुख अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम की अनुभूति होगी। भागीदारी में लाभ होगा। पर्यटन की भी संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।
सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। सोच-विचार और परिजनों की सलाह से काम करना आपके लिए उचित रहेगा। अनावश्यक धन खर्च होने की संभावना है। आज उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल का आपके मन पर घिरे होने से मानसिक राहत नहीं अनुभव करेंगे। फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आ सकता है। वाहन दुर्घटना से बचने के लिए संभलकर रहें। कार्यभार से थकान का अनुभव होगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।
कन्या राशि :- स्वास्थ्य को लेकर आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज के दिन आपको किसी न किसी कारण से मन में चिंता रहेगी। विशेष रूप से संतानों और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित होंगे। पेट सम्बंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। व्यापार-धंधा मंदा रह सकता है और खर्च अधिक होने की संभावना है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयां आएंगी। आकस्मिक धन खर्च होने से आर्थिक तंगी आ सकती है। शेयर-सट्टे से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी।
तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। अनावश्यक धनखर्च के योग बन रहे हैं और व्यापार-धंधे में लाभ मिलने के आसार कम हैं। आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माताजी के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे अथवा माताजी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। कौटुंबिक और जमीन-जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है। पानी से संभालकर रहना होगा।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के योग भी बन रहे हैं। पुराने लम्बित कार्य पूर्ण होने के साथ-साथ नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा, जिससे परिवार में अनुकूल वातावरण बना रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। लघु यात्रा का संभावना बन रही है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। दुविधायुक्त मन:स्थिति और उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी अनुभव करेंगे। निरर्थक धन खर्च होने की संभावना है। विलंब से कार्य पूरा होगा, जिससे मन उदास रहेगा। परिजनों-मित्रों की सहाल लेकर ही महत्वपूर्ण निर्णय लेना उचित रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करना पड़ेगा। दूर बसनेवाले मित्र या स्नेही का सामना करना पड़ेगा। दूर बसने वाले मित्र या स्नेही के समाचार या संदेश व्यवहार आपको लाभदायक साबित होंगे।
मकर राशि :- ईश्वर के नाम स्मरण से आपके दिन का शुभारंभ होगा। धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ करने से गृहस्थ जीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ होने के संयोग बन रहे हैं। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा और लम्बित कार्य भी सफल होंगे। मित्रों, सगे-सम्बंधियों की तरफ से भेंट मिल सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।
कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको किसी की जमानत लेने तथा पैसे की लेन-देन करने से बचना होगा। अनावश्यक खर्च होने से मन में चिंता रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखने की आवश्यकता है। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। दुर्घटना से बचें।
मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। नौकरी या व्यवसाय के क्षेत्र में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों में जाना होगा। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। संतानों और पत्नी की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *