बिहार में छः लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशियों ने किया नामांकन

0

पटना, 25 मार्च(हि.स.)। बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए छः लोकसभा क्षेत्रों से सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन एनडीए प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान एनडीए नेतागण अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मौजूद रहे। जमुई (सुरक्षित) लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान (लोजपा) ने नामांकन किया और इस दौरान बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय खास तौर पर मौजूद थे। चिराग पासवान के नामांकन में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री पशुपति कुमार पारस, सांसद महबूब अली कैसर व रामचंद्र पासवान, भाजपा विधायक डॉ. रवीन्द्र कुमार यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष भाष्कर सिंह, पूर्व विधायक दामोदर रावत, सुमित सिंह व अजय प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सुशील कुमार सिंह ने नामांकन किया। सुशील सिंह के नामांकन में बड़ी संख्या में एनडीए नेतागण मौजूद थे। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव, बिहार सरकार के मंत्री ब्रज किशोर बिन्द, सांसद छेदी पासवान व हरी मांझी, विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह, विधायक मनोज शर्मा, राजीव दांगी, वीरेंद्र सिंह व सत्यदेव कुशवाहा, विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, बिहार भाजपा के महामंत्री राजेन्द्र सिंह व उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह, पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया व चितरंजन कुमार, पूर्व सांसद महाबली सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा मौजूद थे।
गया (सुरक्षित) लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी विजय मांझी (जदयू) ने नामांकन किया। इस दौरान कृषि मंत्री प्रेम कुमार, मंत्री प्रमोद कुमार, मंत्री रमेश ऋषिदेव, राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह, विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह, पूर्व विधायक राजेश्वर राज और भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा आदि नेतागण सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
कटिहार लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी दुलालचन्द गोस्वामी (जदयू) ने नामांकन किया। इस दौरान मंत्री विनोद कुमार सिंह, मंत्री श्रवण कुमार, विधायक लेसी सिंह, तारकेश्वर सिंह, पूर्व सांसद निखिल चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय आदि मौजूद थे।
बांका लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी गिरधारी यादव (जदयू) ने नामांकन किया। इस दौरान मंत्री राम नारायण मंडल, सांसद कहकशा परवीन, विधायक मनीष कुमार व जनार्दन मांझी और भाजपा जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह मौजूद थे।
नवादा लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी चन्दन कुमार (लोजपा) ने नामांकन किया। इस दौरान निवर्तमान सांसद वीणा देवी, कौशलेन्द्र कुमार, विधान पार्षद सलमान रागीव, संजय पासवान एवं सच्चिदानंद राय, विधायक अरुणा देवी, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शशि भूषण कुमार मौजूद थे।


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *