दिग्विजय सिंह भोपाल सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कमलनाथ ने किया खुलासा

0

भोपाल, 23 मार्च (हि.स.)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। मुख्यमंत्री कमनलाथ ने शनिवार को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश की एक सीट पर नाम फायनल कर लिया गया है। समिति ने भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने पर मुहर लगा दी है।
गौरतलब है कि गत दिनों मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह से बात की थी कि वे किसी ऐसी सीट से चुनाव लड़ें, जहां 30-35 साल से पार्टी लगातार हारती आ रही है। उन्होंने भोपाल सीट से उन्हें चुनाव लडऩे की बात कही थी। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा था कि पार्टी जहां से उन्हें चुनाव लड़ाना चाहेगी, वे वहां से चुनाव लडऩे के लिए तैयार हैं। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इसका समर्थन किया था। भोपाल में शनिवार को मिंटो हॉल में होली मिलन कार्यक्रम था, जिसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हमने दिग्विजय सिंह से भोपाल से चुनाव लडऩे को कहा था, जिस पर उन्होंने स्वीकृति दी। भोपाल से दिग्विजय सिंह का चुनाव लडऩा तय है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *