बिहार की 39 सीटों पर एनडीए ने किया उम्मीदवारों के नामों का एलान

0

पटना, 23 मार्च, (हि.स.)। बिहार में एनडीए की ओर से लोकसभा के सभी 40 सीटों में से 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शनिवार को कर दी गयी। प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, जदूय के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस की मौजूदगी में यह घोषणा की गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। बाल्मिकी नगर से जदयू के वैद्यनाथ प्रसाद महतो, पश्चिम चंपारण से भाजपा के डॉ. संजय जायसवाल, पूर्वी चंपारण से भाजपा के राधा मोहन सिंह, शिवहर से भाजपा की रमा देवी, सीतामढ़ी से जदयू के डॉ. बरुण कुमार, मधुबनी से भाजपा के अशोक कुमार यादव, झंझारपुर से जदयू के राम प्रीत मंडल, सुपौल से जदयू के दिलेश्वर कामत, अररिया से भाजपा के प्रदीप सिंह, किशनगंज से जदयू के महबूब अशरफ, कटिहार से जदयू के दुलाल चंद गोस्वामी, पूर्णिया से जदयू के संतोष कुमार कुशवाहा, मधेपुरा से जदयू के दिनेश चंद्र यादव, दरभंगा से भाजपा से गोपाल जी ठाकुर, मुजफ्फरपुर से भाजपा के अजय निषाद, वैशाली से लोजपा की वीणा देवी, गोपालगंज (एससी) से जदयू के आलोक कुमार सुमन, सीवान से जदयू के कविता सिंह, महाराजगंज से भाजपा के जर्नादन सिंह सिग्रिवाल, सारण से भाजापा राजीव प्रताप रूढ़ी, हाजीपुर से लोजपा के पशुपति कुमार पारस, उजरियारपुर से भाजपा के नित्यानंद राय, समस्तीपुर से लोजपा के रामचंद्र पासवान, बेगूसराय से भाजापा के गिरिराज सिंह, भागलपुर से जदयू के अजय कुमार मंडल, बांका से जदयू के गिरिधारी यादव, मुंगेर से जदयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, नालंदा से जदयू के कौशलेंद्र कुमार, पटना साहिब से भाजपा के रवि शंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र से भाजपा के राम कृपाल यादव, आरा से भाजपा के राजकुमार सिंह, बक्सर से भाजपा के अश्वनी कुमार चौबे, सासाराम (एससी)से भाजपा के छेदी पासवान, काराकाट से जदयू के महाबली सिंह, जहानाबाद से जदयू के चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, औरंगाबाद से भाजापा के सुशील कुमार सिंह, गया (एससी) से जदयू के विजय कुमार मांझी, नवादा से लोजपा के चंदन कुमार और जमुई (एससी)से लोजपा के चिराग पासवान चुनाव लड़ेंगे। खगड़िया लोक सभा सीट से नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है। यह सीट लोजपा के खाते में गई है। बहुत जल्द ही लोजपा की ओर से इस सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *