युगाब्ध-5119, विक्रम संवत 2075, राष्ट्रीय शक संवत-1940
सूर्योदय 06.40, सूर्यास्त 06.35, ऋतु – शिशिर
चैत्र कृष्ण पक्ष तृतीया, शनिवार, 23 मार्च – 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज के दिन आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति को टालने की कोशिश करना होगा। परिजनों और दोस्तों की सलाह के काम करने से लाभ मिलने की संभावना है। लम्बे समय से अधूरे पड़े काम पूरे हो सकते हैं। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा।
वृष राशि :- परिश्रम आपको सफलता दिलाने का कारगर उपाय है। मधुर वाणी इसमें आपकी मदद करेगी। आज आप नए कार्य या आयोजन का निर्णय ले सकेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ होने के आसार बन रहे हैं। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। प्रवास, पर्यटन और वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।
मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण की आवश्यकता है। भावुकता आपको अपने काम में सफलता दिलाएगी। क्रोध की अधिकता के परिणाम स्वरूप आपका काम बिगडऩे की संभावना रहेगी। नदी-तालाबों से दूर रहने में आपकी भलाई है। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में या धार्मिक स्थान पर जाने का अवसर आएगा।
कर्क राशि :- आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। आर्थिक लाभ होने से मन में खुशी और उत्साह रहेगा। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। प्रवास की संभावना है, विशेष रूप से किसी तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।
सिंह राशि :- किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले अच्छी-तरफ सोच-विचार आवश्यक है। कुछ काम सफल हो सकते हैं, तो कुछ में असफलता भी मिलने की संभावना है। मधुर व्यवहार से आपको फायदा हो सकता है। कुटुंबीजन, मित्र-मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ बाहर घूमने-फिरने जाने से बचें। सार्वजनिक जीवन में बिना सोचे आगे बढ़ने से मान-प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। अपने हाथ से दान-धर्म के कार्य करने से सफलता मिलने के आसार बनेंगे।
कन्या राशि :- व्यवसाय और नौकरी में लाभ मिलने की संभावना है। वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का है, इसलिए साहस के साथ कार्य हाथ में लेने के लिए सफलता मिलेगी। योग्य जगह पर पूंजी-निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। छोटे धार्मिक यात्रा का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।
तुला राशि :- वाणी पर संयम रखना जरूरी है। आध्यात्मिक व्यवस्था से आपको सफलता दिला सकता है। आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपको परेशानी में डाल सकता है। काफी सोच-विचार के साथ अपने काम की शुरुआत करें। अत्यधिक कार्यभार और खान-पान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है, संभव हो तो प्रवास न करें। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।
धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक है। सहयोगियों की मदद से सारे काम सफल होने का आसार बन रहे हैं। आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे, तो लाभ मिलने की संभावना अधिक रहेगी। हालांकि, धन व्यय अधिक रहेगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलने से परिवारिक विवादों से बच सकते हैं। अधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी, जिससे आप खुश रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में सुखमय रहेगा।
मकर राशि :- व्यवसाय में नई विचारधारा आपके काम को नया स्वरूप प्रदान करेगी और आपका दिन खुशी और सफलता के साथ बीतेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आवश्यक खर्च भी होंगे। प्रतिस्पर्धियों से वाद-विवाद की संभावना बनेगी, लेकिन सोच-समझ के साथ आगे बढ़ने से उन्हें परास्त कर सकेंगे।
कुंभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहने की संभावना है। आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ टकराव की स्थित बन सकती है। परिजनों से सलाह लेकर काम को अंजाम देने में सफल हो सकते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम रखकर आप बेवजह के विवादों से बच सकते हैं। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं सामने आएंगी। धन खर्च की संभावना है।
मीन राशि :- आज आप दैनिक कामों से फुरसत होकर अधिकतर समय घुमने-फिरने और मनोरंजन में बिता सकते हैं। आज का दिन आपको हर काम में सफलता दिलायेगा। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *