नवादा में भीषण गोलीबारी , तीन घायल, तनाव

0

नवादा ,21 मार्च (हि. स.)। नवादा जिले के रजौली बस स्टैंड में गुरुवार को बस स्टैंड पर कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच भीषण गोलीबारी में तीन लोग जख्मी हो गए ।इनमें दो की हालत चिंताजनक है। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को पटना ,पीएमसीएच के लिए रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार स्टैंड पर चुंगी वसूली के लिए दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई और तनातनी चल रही थी। इसी बीच गुरुवार की सुबह दोनों गुटों के गुंडों ने स्टैंड पर कब्जे को लेकर गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें दुलार पूरा गांव के रंजीत कुमार तथा रजौली बभनटोली टोली के प्रताप सिंह और शंभू सिंह घायल हो गए ।गंभीर रूप से घायल होने की स्थिति में शम्भू व प्रताप को पीएमसीएच,पटना भेजा गया। एसडीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है ।स्टैंड के आसपास पुलिस गश्त तेज कर दी गई है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *