नारी शक्ति पुरस्कार-2018′ से 44 महिलाएं होंगी सम्मानित

0

दिल्ली, 07 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आठ मार्च को ‘नारी शक्ति पुरस्कार-2018’ से 44 महिलाओं को सम्मानित करेंगे। यह सम्मान समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने दी।
मेनका गांधी ने नारी शक्ति पुरस्कार के लिए चुनी गई सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि इन सभी महिलाओं ने अपने साहसिक कार्यों से महिलाओं की स्थिति में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है। उन्होंने आगे कहा कि हर एक के योगदान की सराहना करती हूं और आशा करता हूं कि वे बेहतर समाज के लिए आगे भी अपना काम जारी रखेंगी।
इस बार ‘नारी शक्ति पुरस्कार-2018’ से वन स्टॉप सेंटर(ओएससी) और एक ऐसे राज्य से भी सम्मानित किया गया है, जिसने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत जन्म के समय बाल लिंगानुपात में सुधार लाने में असाधारण काम किया है।
उल्लेखनीय है कि इस पुरस्कार का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों और संस्थानों की सेवाओं को स्वीकारना और पहचानना है, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण में बहुमूल्य योगदान दिया। यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार में एक लाख रुपये और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। नारी शक्ति पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1999 में हुई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *