डीआरडीओ के अध्यक्ष को मिसाइल सिस्टम अवार्ड

0

नई दिल्ली, 02 मार्च (हि.स.)। डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी को अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ एरोनॉटिक्स एंड एस्ट्रोनॉटिक्स (एआईएए) के प्रतिष्ठित मिसाइल सिस्टम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान मिसाइल सिस्टम तकनीक के विकास में योगदान के लिए दिया जा रहा है।
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से जुड़ी अमेरिका की वर्जीनिया आधारित सोसाइटी ने एक बयान में इसकी घोषणा की। रेड्डी को एरिज़ोना स्थित रेथियॉन मिसाइल सिस्टम्स के रोंडेल जे विल्सन के साथ मिसाइल सिस्टम अवार्ड -2019 से सम्मानित किया जाएगा।
एआईएए ने एक बयान में कहा गया कि हर दो वर्षों में मिसाइल सिस्टम प्रौद्योगिकी के विकास अथवा कार्यान्वयन में उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *