बेगूसराय जेल से फिर बरामद हुए दो मोबाइल और अन्य सामान

0

 

No

बेगूसराय, 02 मार्च (हि.स.)। बेगूसराय जेल में शनिवार को डीएम एवं एसपी के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में दो मोबाइल बरामद हुए। इसके साथ ही दो चिलम एवं वोडाफोन कंपनी का एक सिम भी बरामद किया गया।
डीएम राहुल कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर औचक छापेमारी की गई जिसमें मोबाइल एवं चिलम समेत कुछ अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गये हैं।
एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि पहले भी छापे में इस जेल से मोबाइल बरामद किये गये थे। जेल में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं पहुंचे इसके लिए कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इससे पहले अचानक वाहनों का काफिला पहुंचते ही जेल गेट पर हड़कंप मच गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते डीएम, एसपी, एएसपी, डीएसपी, सदर एसडीओ, सदर बीडीओ, सीओ एवं पांच से अधिक थानों की पुलिस के साथ बड़ी संख्या में आरएएफ के जवान जेल के अंदर पहुंच गये जहां सभी वार्डों की सघन तलाशी ली गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *