विरोधियों की जमानत जब्त करा देंगे: अनंत सिंह

0

No

बाढ़,27 फरवरी (हि.स.)। मोकामा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को हुई मुख्यमंत्री की सभा को दबंग विधायक अनंत सिंह ने नुक्कड़ सभा कहा है। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए निर्दलीय विधायक ने कहा कि बाढ़ को जिला बनाने पर सरकार राजनीति कर रही है। कांग्रेस की सरकार बनती है तो सबसे पहले बाढ़ को जिला बनाने के लिए काम किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि जिला और टाल योजना के नाम पर नीतीश कुमार राजनीति करते रहे। जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की ओर से जहां भी काम कराया गया है,वहां लूटपाट हुई है तथा उनके कार्यकाल का कहीं भी काम धरातल पर दिखाई नहीं देता है और उन्होंने लोकसभा की जनता को ठगने का काम किया है।
मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाने के सवाल पर विधायक ने कहा कि चार सौ परसेंट कांग्रेस से मेरा टिकट कंफर्म है।
विधायक अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री की ओर इशारे करते हुए कहा कि भय दिखाना उनका काम है,मुख्यमंत्री एवं ललन सिंह द्वारा सभी मुखिया तथा मास्टर को सरकारी तंत्र का भय देकर डराया जा रहा है। उसके बावजूद भी मुख्यमंत्री तथा जल संसाधन मंत्री के कार्यक्रम में नुक्कड़ सभा हुई। उन्होंने कहा कि जीत कर जायेंगें तो पहले तो मुंगेर लोकसभा की जनता के लिये काम करेंगे और जनता के बीच हर दुःख सुख में साथ रहेंगे।
उन्होंने कहा कि ललन सिंह तो क्या चाहे कोई उनका विरोधी रहे, उनकी जमानत हम क्या ,इस बार मुंगेर लोकसभा क्षेत्र की जनता ही जब्त करा देगी। पत्रकारों से बातचीत करने के बाद विधायक अनंत कुमार सिंह अपने काफिले के साथ अचुआरा सहित कई गांवों में जाकर अपनी चुनावी रणनीति के तहत सभा को संबोधित भी किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *