रिवाल्वर चलाना सीख रही है ये बालीवुड हीरोइन

0

मुंबई, 23 फरवरी, (हि स)। ऐसा नहीं है कि बालीवुड की ये जानी मानी हीरोइन किसी के साथ अपनी दुश्मनी को अंजाम तक पंहुचाना चाहती हैं। ये मामला पूरी तरह से फिल्मी है। दरअसल अनुराग कश्यप की अगली फिल्म सांड की आंख के लिए फिल्म की हीरोइन तापसी पन्नू इन दिनों रिवाल्वर चलाने की ट्रेनिंग ले रही हैं। ये ट्रेनिंग इसलिए अहम है कि वे फिल्म में एक महिला शूटर की भूमिका निभाने जा रही हैं। तापसी पन्नू के साथ फिल्म की अन्य महत्वपूर्ण भूमिका में भूमि पेड़णेकर हैं और कहा जा रहा है कि वे भी जल्दी ही रिवाल्वर की ट्रेनिंग लेंगी। तापसी के साथ साथ भूमि पेड़णेकर का रोल भी एक शूटर का है। इन दोनों के अलावा फिल्मकार प्रकाश झा भी फिल्म में एक्टिंग करने वाले हैं। जानेमाने फिल्मकार प्रकाश झा का रोल निगेटिव बताया जाता है। मनमर्जियां के बाद अनुराग इस फिल्म से निर्देशन में लौट रहे हैं। दूसरी ओर, तापसी और भूमि अपनी दूसरी फिल्मों के प्रमोशन में जुटी हैं। मार्च में जहां एक तरफ तापसी को सुजाय घोष की मर्डर मिस्ट्री फिल्म बदला में अमिताभ बच्चन के साथ देखा जाएगा, तो भूमि पेड़णेकर को चंबल के डकैत वाली फिल्म सोनचिरैया में सुशांत सिंह राजपूत की हीरोइन के तौर पर देखा जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *