अमेरिकी कच्चे तेल के उत्पादन में रिकार्ड वृद्धि से गिरे दाम

0

लॉस एंजेल्स, 22 फरवरी (हि.स.)| ओपेक की ओर से कच्चे तेल की सप्लाई पर अंकुश के बावजूद अमेरिका ने एक करोड़ बीस लाख बैरल प्रति दिन के रिकार्ड उत्पादन से कीमतों में गिरावट देखी गई। यू एस वेस्ट टेक्सास इंटरमिडिएट (डब्ल्यूटीआई ) में कच्चे तेल की कीमतें आयल मार्केट में 56.85 डालर प्रति बैरल रही, जो 11 सेंट कम अर्थात 0.2 प्रतिशत कम आंकी गई है।
एनर्जी इन्फार्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार अमेरिकी कच्चे तेल के उत्पादन में इतनी बड़ी छलांग पहली बार देखने को मिली है। इस बारे में यह भी कहा जा रहा है कि पिछले साल जब से डब्ल्यूटीआई ने कच्चे तेल के उत्पादन में वृद्धि का निर्णय लिया है, इसमें 2.5 मिलियन बैरल प्रतिदिन की पहली बार वृद्धि हुई है। कहा जा रहा है कि अमेरिका अब पहले से ज़्यादा कच्चे तेल का निर्यात कर सकेगा। इसका आयल मार्केट पर यह असर हुआ है कि तेल ऊर्जा के स्टाक में भी वृद्धि हुई है। सऊदी अरब की चौधराहट के कारण ओपेक के कच्चे तेल की आपूर्ति में कमी आई है, जिससे तेल के दामों में वृद्धि हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *