शाहिद भी बने फिल्म निर्माता

0

मुंबई, 20 फरवरी, (हि स)। शाहिद कपूर को लेकर काफी समय से अटकलें चल रही थीं कि वे जल्दी ही फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतरने वाले हैं। अब खबर मिल रही है कि अपनी आने वाली फिल्म के साथ सह निर्माण करेंगे। ये फिल्म मणिपुर के बाक्सर डिंगो सिंह की जिंदगी पर बन रही है। राजा कृष्णा मेनन इस फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं। ये फिल्म पहले जनवरी में शुरु होनी थी, लेकिन स्क्रिप्ट पूरी न होने की वजह से इसकी शूटिंग शुरु नहीं हुई थी। बताया जाता है कि मणिपुर में डिंगो सिंह के पैतृक गांव में भी इस फिल्म की शूटिंग होगी। इसके अलावा मुंबई और दिल्ली में फिल्म की शूटिंग होगी। अभी तक फिल्म में शाहिद कपूर की नायिका का चुनाव नहीं हुआ है। शाहिद कपूर के करीबी सूत्रों का कहना है कि इस फिल्म के निर्माण में साझेदारी के बाद अगले साल शाहिद कपूर की प्रोडक्शन कंपनी नई फिल्म शुरु करेगी और शाहिद की पत्नी मीरा इस कंपनी की जिम्मेदारी संभालेंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *