फिर से एक्टिंग करेंगे प्रकाश झा

0

मुंबई, 18 फरवरी, (हि स)। एक तरफ सुभाष घई सहित बालीवुड की फिल्मों के कई निर्देशक पूर्व में शौकिया तौर पर एक्टिंग करते नजर आए हैं, तो दूसरी तरफ, तिग्मांशु धूलिया और अनुराग कश्यप जैसे निर्देशकों ने कई दूसरी फिल्मों में भरपूर किरदार जिए हैं। तिग्मांशु और अनुराग कश्यप की इस कड़ी में अब प्रकाश झा का नाम भी जुड़ रहा है, जो दूसरी बार किसी फिल्म में एक किरदार निभाएंगे। दामुल से लेकर राजनीति, अपहरण और गंगाजल जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके प्रकाश झा ने प्रियंका चोपड़ा के साथ बनी फिल्म जयगंगाजल में मुख्य खलनायक का रोल किया था, लेकिन फिल्म फ्लाप हुई थी। अब अनुराग कश्यप की नई फिल्म सांड की आंख में प्रकाश झा को एक दूसरे किरदार में देखा जाएगा। प्रकाश झा के लिए ये पहला मौका होगा, जब वे किसी दूसरे निर्देशक की फिल्म में काम करेंगे। अनुराग कश्यप की फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेड़णेकर की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म का पहले टाइटल वूमैनिया था। ये फिल्म हरियाणा की दो महिला शूटरों पर आधारित है, जिनको दुनिया की सबसे ज्यादा उम्रदराज शूटर माना जाता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *