कोहरे के चलते राजधानी सहित 13 ट्रेनें 6 घंटे की देरी से पहुंचेंगी दिल्ली

0

नई दिल्ली, 16 फरवरी (हि.स.)। उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण शनिवार को मुम्बई राजधानी सहित 13 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से छह घंटे तक की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी।
उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 14017 रक्सौल-आनन्द विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस छह घंटे, रेलगाड़ी संख्या 12951 मुम्बई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी पांच घंटे और रेलगाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चल रही हैं।

रेलगाड़ी संख्या 12391 राजगीर- नई दिल्ली श्रमजीवी, रेलगाड़ी संख्या 12367 भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला, रेलगाड़ी संख्या 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन हमसफर, रेलगाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना और रेलगाड़ी संख्या 12391 राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलगाड़ी संख्या 12303 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, 12559 मडुआडीह-नई दिल्ली शिवगंगा और 14207 प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत ढाई घंटे और रेलगाड़ी संख्या 18238 बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से चल रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *