एक करोड़ का इनामी माओवादी सुधाकर और 25 लाख की इनामी नीलिमा ने किया आत्मसमर्पण

0

हैदराबाद  (हि.स.)। एक करोड़ के इनामी माओवादी सुधाकर और उसकी पत्नी नीलिमा अलियास माधवी ने बुधवार की दोपहर बाद तेलंगाना पुलिस के महानिदेशक महिंदर रेड्डी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सुधाकर माओवादियों का कद्दावर नेता माना जाता है। उसे माओवादियों का थिंक टैंक कहा जाता है। सुधाकर को झारखंड पुलिस कई नामों से वर्षों से तलाश रही थी।
सुधाकर तेलंगाना के निर्मल ज़िले के सारंगपुर का निवासी है। जबकि उसकी पत्‍नी निलिमा वारंगल निवासी है। नीलिमा पर भी 25 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस महानिदेशक रेड्डी ने बताया कि सुधाकर कुछ एक साल से आत्मसमर्पण करने का प्रयास कर रहा था। सुधाकर पहले टेक्निकल कमेटी का प्रमुख था। हत्या और हथियार खरीद में वह शामिल रहा है। उसने पहले बेंगलुरु को अपना केंद्र बनाया था। उसे 1986 में पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। 1989 में जेल से रिहा होने के पश्चात किसान कुली संघ का उसने नेत्तृव किया और 1990 से वह माओवादी संगठन के मुख्य पदों पर तैनात रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *