कोहरे के कारण छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं 10 ट्रेनें

0

नई दिल्ली, 14 फरवरी (हि.स.)। उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण गुरुवार को राजधानी सहित 10 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से छह घंटे तक की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी।
उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 13483 मालदा से दिल्ली जंक्शन फरक्का एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 12131 तिरुअनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी छह घंटे की देरी से चल रही हैं। रेलगाड़ी संख्या 12409 रायगढ़ से निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस तीन घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है।
रेलगाड़ी संख्या 12397 गया से नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 12225 आजमगढ़ से दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी से आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12367 भागलपुर से आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 20801 इस्लामपुर से नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 22419 गाजीपुर से आनंद विहार सुहेलदेव एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चल रही हैं। रेलगाड़ी संख्या 14207 प्रतापगढ़ से दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *