एकता के बेटे का नामकरण समारोह

0

मुंबई, 12 फरवरी, (हिंस)। एकता कपूर हाल ही में सरोगेसी के माध्यम से मां बनी हैं और इसके कुछ घंटों बाद ही एकता ने अपने बेटे को अपने पिता जीतेंद्र (असली नाम रवि कपूर) का नाम दे दिया था। औपचारिक रुप से सोमवार को एकता कपूर ने अपने बंगले पर नामकरण समारोह का आयोजन किया, जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित बालीवुड और टेलीविजन की दुनिया की तमाम हस्तियों ने शामिल होकर नवजात बच्चे को आशीर्वाद दिया। सोशल मीडिया पर एकता कपूर ने स्मृति ईरानी के इस समारोह में आने को लेकर अपनी पोस्ट में उनको मॉसी कहा। बालीवुड से इस समारोह में शामिल होने वाली हस्तियों में करण जौहर, अभिषेक बच्चन, उनकी बहन श्वेता बच्चन, हुमा कुरैशी, सोनम कपूर, स्वारा भास्कर और टेलीविजन की दुनिया से मोना सिंह, साक्षी तंवर, शब्बीर अहुलवालिया, विकास गुप्ता प्रमुख रहे। अभी तक एकता ने अपने बेटे के कई फोटो शेयर किए हैं, लेकिन अभी तक जूनियर रवि का चेहरा नजर नहीं आया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *