कोहरे के कारण 6 घंटे तक की देरी से चल रही हैं राजधानी सहित 18 ट्रेनें

0

नई दिल्ली, 12 फरवरी (हि.स.)। उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण मंगलवार को राजधानी सहित 18 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से छह घंटे तक की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी।
उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 13483 मालदा- दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 12349 भागलपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से जबकि रेलगाड़ी संख्या 18238 बिलासपुर -अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 12471 बांद्रा-कटरा स्वराज एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चल रही हैं।
इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 14055 डिब्रूगढ़- दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल 4:30 घंटे और रेलगाड़ी संख्या 12303 हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12367 भागलपुर- आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12569 जयनगर -आनंद विहार गरीब रथ, रेलगाड़ी संख्या 22857 संतरागाछी -आनंद विहार एक्सप्रेस और रेल गाड़ी संख्या 11057 मुंबई- अमृतसर एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चल रही हैं।
इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 12951 मुंबई- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12553 बरौनी -नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12427 रीवा-आनंद विहार रीवा एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12225 आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 20801 इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12561 जयनगर -नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 15273 रक्सौल -आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चल रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *