दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग, नौ लोगों की मौत, तीन लापता

0

नई दिल्ली,12 फरवरी (हि.स)। नई दिल्ली के करोलबाग स्थित अर्पित होटल में मंगलवार की सुबह आग लगने से 09 लोगों की जल कर मौत हो गई। इसके अलावा एक ही परिवार के तीन लोग अभी भी लापता हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह तकरीबन 4:30 बजे करोलबाग स्थित अर्पित होटल में आग लग गई। घटना में 09 लोगों की मौत हो गई। केरल से आए एक ही परिवार के करीब 10 लोग होटल में ठहरे हुए थे। इनमें से 03 लोग अभी भी लापता हैं| 07 को बाहर निकाला जा चुका है। घटना में अन्य लोगों के भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं| अभी तक 25 लोगों को निकाला जा चुका है| समाचार लिखे जाने तक बचाव कार्य जारी था| 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *