कोहरे के कारण सात घंटे तक की देरी से चल रही हैं राजधानी सहित 13 ट्रेनें

0

नई दिल्ली, 10 फरवरी (हि.स.)। उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण रविवार को राजधानी सहित 13 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से सात घंटे तक की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी।
उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेल गाड़ी संख्या 14007 रक्सौल से आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से चल रही है। रेलगाड़ी संख्या 12303 हावड़ा से नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चल रही है।
रेलगाड़ी संख्या 14055 डिब्रूगढ़ से दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल और रेलगाड़ी संख्या 22405 भागलपुर से आनंद विहार गरीब रथ तीन घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है।
इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 12397 गया से नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12427 रेवा से आनंद विहार रेवा एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12561 जयनगर से नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 12951 मुंबई से नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चल रही हैं।
उत्तर रेलवे के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 12409 रायगढ़ से निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 12801 पुरी से नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से, जबकि रेलगाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी से आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12225 आजमगढ़ से दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12367 भागलपुर से आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चल रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *