कोहरे के कारण राजधानी सहित 12 ट्रेनें पांच घंटे की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी

0

नई दिल्ली, 08 फरवरी (हि.स.)। उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण शुक्रवार को राजधानी सहित 12 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से पांच घंटे तक की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी।
उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12397 गया- नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 12409 रायगढ़- निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 5 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलगाड़ी संख्या 14217 प्रयाग- चंडीगढ़ ऊंचाहार, रेलगाड़ी संख्या 12381 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 14007 रक्सौल- आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलगाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12367 भागलपुर- आनंद विहार विक्रमशिला और रेलगाड़ी संख्या 12391 राजगीर- नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलगाड़ी संख्या 20801 इस्लामपुर- नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस 2 घंटे और रेलगाड़ी संख्या 22403 पुदुचेरी- नई दिल्ली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चल रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *