कोहरे के कारण देरी से दिल्ली पहुंचेंगी 11 ट्रेनें

0

नई दिल्ली, 01 फरवरी (हि.स.)। उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण शुक्रवार को 11 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से चार घंटे तक की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी।
उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही है। रेलगाड़ी संख्या 14055 डिब्रूगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल और रेल गाड़ी संख्या 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलगाड़ी संख्या 12397 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, रेल गाड़ी संख्या 12464 जोधपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस और रेल गाड़ी संख्या 22417 वाराणसी- नई दिल्ली महामना एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलवे के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 12367 भागलपुर- आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस और 14007 रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेल गाड़ी संख्या 14205 फैजाबाद-दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस, 12381 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस और 12801 पुरी-दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चल रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *