कोहरे के कारण देरी से दिल्ली पहुंचेंगी 10 ट्रेनें

0

नई दिल्ली, 31 जनवरी (हि.स.)। उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण गुरुवार को 10 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से पांच घंटे तक की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी।
उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 13483 मालदा से दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस पांच घंटे, रेलगाड़ी संख्या 12801 पुरी से नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और 12817 हटिया से आनंद विहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलगाड़ी संख्या 12397 गया से नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस तीन घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है। रेलगाड़ी संख्या 12409 रायगढ़ से निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 14015 रक्सौल से आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलवे के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 14055 डिब्रूगढ़ से दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल और 12367 भागलपुर से आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही हैं। रेलगाड़ी संख्या 12281 भुवनेश्वर नई दिल्ली दुरंतो और 12381 हावड़ा से नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चल रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *