कोहरे के कारण देरी से दिल्ली पहुंचेंगी 16 ट्रेनें

0

नई दिल्ली, 29 जनवरी (हि.स.)। उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण मंगलवार को 16 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से पांच घंटे तक की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी।
उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेल गाड़ी संख्या 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और रेल गाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस क्रमशः 5:30 और 5 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेल गाड़ी संख्या 13483 मालदा- दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस और रेल गाड़ी संख्या 12565 दरभंगा- नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति 4 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेल गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़- निजामुद्दीन एक्सप्रेस 3:30 घंटे की देरी से जबकि रेल गाड़ी संख्या 14055 डिब्रूगढ़ -दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, रेल गाड़ी संख्या 12553 बरौनी- नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, रेल गाड़ी संख्या 12569 जयनगर -आनंद विहार गरीब रथ, रेल गाड़ी संख्या 12919 इंदौर- कोटा मालवा एक्सप्रेस, रेल गाड़ी संख्या 22181 जबलपुर- निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 14623 छिंदवाड़ा- दिल्ली सराय रोहिल्ला पातालकोट एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12615 चेन्नई-नई दिल्ली जी टी एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चल रही हैं।

रेलवे के अनुसार रेल गाड़ी संख्या 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्त क्रांति, रेल गाड़ी संख्या 12779 वास्को डी गामा -निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस, रेल गाड़ी संख्या 12621 चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस और रेल गाड़ी संख्या 12367 भागलपुर- आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चल रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *