जॉन अब्राहम की फिल्म ”रॉः रोमियो, अकबर वाल्टर” का टीजर हुआ रिलीज

0

नई दिल्ली, 26 जनवरी (हि.स.)। जॉन अब्राहम की अगली फिल्म ”रॉः रोमियो, अकबर वाल्टर” का टीजर शनिवार को जारी कर दिया गया।
टीजर मे जॉन अब्राहम अलग अलग लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म में जॉन एक भारतीय जासूस का रोल प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी रॉबी ग्रेवाल ने लिखी है। ग्रेवाल ने इस फिल्म को डॉयरेक्ट भी किया है। यह फिल्म 12 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
टीजर की शुरुआत एक महिला की आवाज से होती है। महिला कहती है ”तेरे अब्बा हमें दिल्ली ले गए थे, 26 जनवरी की परेड दिखाने। जन-गण-मन बजा नहीं, तू अपने अब्बा से पहले सैल्यूट मारने को तैयार।” इसके बाद टीजर में ‘ऐ वतन ऐ वतन’ गाना बजता है। टीजर देखकर ये अनुमान लगाया जा रहा है, यह फिल्म भी देशभक्ति पर ही आधारित है।
फिल्म में जॉन अब्राह्म के अलावा मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा जैकी श्रॉफ अहम किरदार में हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये 1970 के दशक की एक सच्ची घटना पर आधारित है। उल्लेखनीय है कि इसके अलावा इस साल ज़ॉन अब्राहम की ‘बॉटला हाउस’ भी आ रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *