बिहार में भी सवर्ण आरक्षण लागू किया जायेगा: नीतीश कुमार

0

पटना, 21 जनवरी(हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण देने के लिए बिहार में भी सवर्ण आरक्षण लागू किया जायेगा। यह संवैधानिक प्रावधान हो गया है। इसे लागू किया जायेगा। मुख्यमंत्री लोकसंवाद कार्यक्रम के बाद मीडिया से सोमवार को बात कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी ट्वीट कर गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण दिये जाने पर कहा था कि केन्द्र सरकार के आदेश के बाद गुजरात, उत्तर प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश की सरकारों ने अपने-अपने राज्यों में इसे लागू कर दिया है और अब बिहार सरकार भी गरीब सवर्णों को आरक्षण देने का कानून जल्द लागू करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *