कर्नाटक : ईगलटन रिसॉर्ट में दो कांग्रेस विधायक भिड़े, हमले में घायल विधायक अस्पताल में भर्ती

0

No

बेंगलुरु, 20 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस के विजयनगर विधायक आनंद सिंह और कम्पली गणेश के बीच हुए झगडे में गणेश ने कथित तौर पर आनंद सिंह पर बोतल से प्रहार कर दिया जिसमें वह घायल हो गए और उनको उपचार के लिए बेंगलुरु के शेषाद्रिपुरम स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में कांग्रेस नेता रघुराम पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह आनंद सिंह से मिलने यहां आये हैं। कांग्रेस सांसद डीके सुरेश आनंद सिंह को देखने अस्पताल पहुंचे हैं। विधायक आनंद सिंह के यहां भर्ती होने के साथ ही अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
यह घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे की है। दोनों विधायक बेल्लारी जिले के हैं। हमले में आनंद सिंह अस्पताल में उपचाररत हैं जहां उनके करीबियों के अलावा किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है।
दरअसल, कांग्रेस पार्टी विधायकों की देर रात तक चली बैठक के बाद यह घटना घटी है जिसमें कुछ कहासुनी के बाद विधायक गणेश ने आनंद सिंह पर बोतल से सिर पर वार कर दिया। हालांकि जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार ने कहा था कि विधायकों के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *