जानी-मानी महिलाओं ने बताए सफलता के राज

0

No

जयपुर, 18 जनवरी (हि.स.)। स्ट्रगल, सैक्रिफाइस एंड सक्सेस थीम में शुक्रवार को इंडियन सर्किल ऑफ मॉम्स मेंबर्स को जयपुर की जानी-मानी सफल महिलाओं से बातचीत करने का मौका मिला। इनकम टैक्स कमिश्नर रोली अग्रवाल, कमला पोद्दार, अनिता संगवान, लीना शर्मा, सुषमा के के अग्रवाल, रचना भूटोरिया, प्रियंका महेश्वरी, ऋतु अग्रवाल ने अपने जीवन के अनकहे पल महिलाओं के साथ शेयर किए व उन्हें अपनी परेशानियों से किस प्रकार सामना कर आगे बढऩा चाहिए, बताया।
इंडियन सर्कल ऑफ मॉम की डायरेक्टर नेहा शर्मा व अंशु शर्मा ने बताया कि महिलाएं महिलाओं के विकास में भागीदारी बने एवं उनकी परेशानियों का हल बने, प्रत्येक महिला सक्षम हो, सशक्त हो एवं देश के विकास में पूर्ण भागीदार बने, इस मकसद से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी दौरान शेफ द्वारा कुकिंग वर्कशॉप में रोज मार्टिनी व रेड वेलवेट फ्रीक शेक बनाना सिखाए गए। सुपर शेफ प्रतियोगिता में महिलाओं ने इनोवेटिव हेल्दी वेजीटेरियन व्यंजन का प्रदर्शन किया। इसी दौरान इंडियन सर्कल ऑफ मॉम की मैगजीन द आईकॉम सुपर मॉम्स का विमोचन किया गया। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *