गोरखपुर में अगले महीने होगा भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन

0

 

No

नई दिल्ली, 18 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 23 व 24 फरवरी को गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द सिंह ‘मस्त’ ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में दी।
उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को अधिवेशन के समापन समारोह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। इस अधिवेशन में देश भर के किसान हिस्सा लेंगे। साथ ही इस दौरान किसानों की समस्याओं और समाधान को लेकर विमर्श किया जायगा।
मस्त ने कहा कि आजादी के बाद भाजपा की पहली सरकार है, जिसने बजट का 52 फीसद हिस्सा किसानों के विकास पर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं को किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांव गांव पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *